आज की दुनिया में क्रिप्टोकरेंसी की हर जगह बात हो रही है| क्रिप्टोकोर्रेंसी ने बाजार पर बहुत बड़ा कब्जा कर लिया है और इसको देख कर लग रहा है कि आने वाला समय Cryptocurrency का होने वाला है| इसको डिजिटल करेंसी भी कहा जाता है| इसका लेनदेन अभी सिर्फ इंटरनेट पर ही होता है| दुनिया भर में यह कुछ ही समय में काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई है और यह आजकल काफी चलन में है|
सभी देशों की सरकार Cryptocurrency पर अपना नियंत्रण करने की कोशिश कर रही हैं और इसके लेन देन पर काफी नजर रखने की कोशिश कर रही हैं| इस साल भारत सरकार ने भी इसके ऊपर टैक्स लेना शुरू कर दिया है| हर कोई इसके बारे में सब कुछ जानना चाहता है| Cryptocurrency में बहुत ज्यादा जोखिम भी है| आज हम क्रिप्टोकोर्रेंसी के बारे में विस्तार से बात करेंगे|
Cryptocurrency Kya Hai?
Cryptocurrency एक डिजिटल करेंसी है| Crypto एक लैटिन भासा का शब्द है और इसका मतलब होता है छुपा हुआ| इसके साथ ही Currency भी Currentia शब्द से आया है और इस शब्द का इस्तेमाल पैसे के लिए होता है| इस तरह Cryptocurrency का मतलब हुआ ‘छुपा हुआ पैसा’|
एक्सपर्ट कहते हैं कि यह एक तरह का डिजिटल पैसा है और इसका आने वाले समय में बहुत ज्यादा इस्तेमाल होने वाला है| इस पैसे को आप छू नहीं सकते और ना ही आप इसको अपने पास ठोस रूप में रख सकते हैं| यह पूरी तरह से ऑनलाइन होता है|
सबसे प्रसिद्ध Cryptocurrency कौन-सी है?
इस समय दुनिया में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और सबसे ज्यादा मूल्य वाली Cryptocurrency बिटकॉइन है| यह सबसे ज्यादा मूल्य वाली Cryptocurrency है| इसका बाजार में मूल्य लाखों में हैं और अगर आपके पास 5-10 बिटकॉइन भी होंगे तो आप करोड़पति होंगे| इसके अलावा एथेरियम भी बहुत ज्यादा महँगी है| पहले के मुकाबले अब बिटकॉइन क्रिप्टोकोर्रेंसी का बाजार पर दबदबा कम होता जा रहा है|
ऐसे काम करती है Cryptocurrency?
यह ब्लॉकचेन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पर काम करती है और इसके पीछे पूरी तरह से कोड काम करते हैं और इसका लेनदेन डिजिटल सिग्नेचर द्वारा वेरीफाई किया जाता है| इसके हर लेन-देन की पूरी जानकारी सिस्टम में हमेशा के लिए रिकॉर्ड रहती है| यह पूरी तरह से एक कंप्यूटर नेटवर्क के जरिए नियंत्रित किया जाता है और प्रत्येक लेनदेन पर डिजिटल हस्ताक्षर भी होते हैं| इसका हर रिकॉर्ड ब्लॉक में रखा रहता है|
किस तरह से आप क्रिप्टोकरंसी खरीद सकते हैं?
इंटरनेट पर आजकल बहुत सारी एप्लीकेशन आपको मिल जाएंगे जो कि आपको क्रिप्टोकरंसी लेने में मदद कर सकती हैं| पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिप्टोकरंसी की लेनदेन Binance ऐप पर की जाती है और वहीं पर हमारे देश भारत में इसके लिए काफी ऐप हैं जैसे Wazirx, Coindcx, Unocoin, Zebpay| ये सब एक्सचेंज हैं जो आपके लेन देन में मदद करती हैं|
Cryptocurrency के फायदे:
- इसकी ऑनलाइन Transaction फीस बहुत कम है|
- Cryptocurrency में fraud करना बहुत मुश्किल है|
- Cryptocurrency बैंकिंग टेक्नोलॉजी से ज्यादा सुरक्षित है|
- आपका ऑनलाइन Cryptocurrency प्लेटफार्म एप्लीकेशन पर बनाया हुआ अकाउंट काफी ज्यादा सुरक्षित होता है|
Cryptocurrency के नुकसान:
- अगर आपने अपनी Cryptocurrency एक हार्डवेयर वॉलेट में रख दी और आपसे वॉलेट की चाबी गुम हो जाती हो आप वापिस से अपना वॉलेट में रखा पैसा नहीं निकाल सकते| गुम ही चाबी वापिस पाना पूरी तरह से असंभव है|
- अगर आप Cryptocurrency में एक बार ट्रांसक्शन कर देते हो तो आप उसको वापिस नहीं कर सकते| क्योंकि वापिस करने का कोई भी विकल्प नहीं है|